सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Online payment for railway station parking has been stopped, causing inconvenience to passengers.

Rewari News: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में ऑनलाइन भुगतान बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Online payment for railway station parking has been stopped, causing inconvenience to passengers.
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का पार्किंग स्थल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन के पार्किंग में ऑनलाइन भुगतान बंद होने से यात्रियों और वाहन पार्क करने वाले अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल भुगतान के दौर में भी पार्किंग शुल्क के लिए केवल नकद भुगतान की व्यवस्था होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

वर्तमान समय में अधिकांश लोग नकदी रखने के बजाय यूपीआई, मोबाइल वॉलेट या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान करना पसंद करते हैं। ऐसे में जब वे रेलवे स्टेशन पार्किंग में पहुंचते हैं और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलती, तो उन्हें अचानक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लोगों के पास नकद राशि नहीं होती और ट्रेन का समय भी नजदीक होता है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पार्किंग कर्मी शुल्क तुरंत जमा कराने की बात करते हैं। यात्रियों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बाद में भुगतान करने की बात कहे तो उसे स्वीकार नहीं किया जाता।
विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे स्टेशन पर आने वाले अधिकांश लोग ट्रेन पकड़ने या किसी यात्री को छोड़ने या लेने के लिए जल्दबाजी में होते हैं। ऐसे में उनके पास नकद राशि की व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं होता।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग स्थल पर ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए। मौके पर मौजूद पर्ची काट रहे कर्मचारी ने बताया कि एक दिन पहले ही ऑनलाइन भुगतान सिस्टम खराब हुआ है, जिसे ठीक कराने के लिए कार्य किया जा रहा है।
------------------
कैश नहीं होने से होती है परेशानी
स्टैंड पर दोपहिया वाहन खड़ा करने आए प्रवीण ने बताया कि उन्हें ट्रेन पकड़नी है। कैश नहीं होने की वजह से ऑनलाइन भुगतान की बात की तो मना कर दिया गया।कहा गया कि कैश लेकर आओ। खुद ही बताइए एकदम से कोई कैसे कैश ला सकता है। अन्य चालक रोहित ने बताया कि समस्या तब अधिक हो जाती है जब यह कहते हैं कि वापसी में भुगतान नहीं होगा। पहले ही पार्किंग शुल्क देना होगा। अगर वापसी में पैसे ले तब भी काफी राहत मिल सकती है, तब कोई भी चालक पैसे की व्यवस्था आते वक्त कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed