सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Organization of the 63rd Raising Day and Veterans' Reunion Ceremony of the 11 Kumaon Regiment

Rewari News: 11 कुमाऊं रेजीमेंट के 63वें स्थापना दिवस एवं पूर्व सैनिक मिलन समारोह का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Apr 2026 04:18 AM IST
विज्ञापन
Organization of the 63rd Raising Day and Veterans' Reunion Ceremony of the 11 Kumaon Regiment
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय में रामपुरा स्थित श्रीराम टिंबर ट्रेडर्स के सभागार में 11 कुमाऊं रेजीमेंट के 63वें स्थापना दिवस एवं पूर्व सैनिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व सैनिक समूह डबल फर्स्ट के संरक्षक सेठ लख्मीचंद सरपंच को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा।
Trending Videos

मुख्य अतिथि जनरल ओमप्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल राजू मलिक को पगड़ी पहनकर उनका स्वागत किया गया। स्थापना दिवस तथा मिलन समारोह में उपस्थित परम विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त मुख्य अतिथि जनरल ओमप्रकाश ने कहा कि 11 कुमाऊं रेजीमेंट का एक अपना समृद्ध और गौरवशाली इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह अध्यक्ष कप्तान उमेद सिंह ने सभी पूर्व सैनिकों से देश सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया और पूर्व सैनिक मिलन समारोह के आयोजन के लिए समिति को बधाई दी। राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल ने अपनीे वीर रस की रचनाओं से लोगों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed