सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Block Leads the Results; 35 Students to Receive Scholarships

Rewari News: रेवाड़ी ब्लॉक परिणामों में सबसे आगे, 35 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rewari Block Leads the Results; 35 Students to Receive Scholarships
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के तहत आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। नवंबर 2025 में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए हुई इस परीक्षा में जिले के 2015 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिनमें से 100 ने सफलता हासिल की है। ब्लॉकवार प्रदर्शन में रेवाड़ी ब्लॉक सबसे आगे रहा जहां से 35 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
Trending Videos

इसके बाद खोल ब्लॉक से 20, नाहड़ से 17, बावल से 16 और जाटूसाना ब्लॉक से 12 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। खोल ब्लॉक का गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिथड़ावास पहले स्थान पर रहा जहां से 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रेवाड़ी ब्लॉक का गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंदरामपुर बास रहा जहां से 6 छात्र सफल हुए। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी और नाहड़ का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जाखाला संयुक्त रूप से रहे जहां से 4-4 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
चयन के बाद आगे क्या?
अब चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ाई के दौरान कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी जिसमें प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की सहायता शामिल है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

------
एनएमएमएस परीक्षा का ब्लॉकवार परिणाम

ब्लॉक-- चयनित विद्यार्थी
रेवाड़ी--35

खोल--20
नाहड़--17

बावल--16
जाटूसाना--12

------
क्या है एनएमएमएस परीक्षा

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) के अंतर्गत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से वर्ष 2008 में राष्ट्रीय साधन सह पात्रता छात्रवृत्ति की केंद्र स्तर पर शुरुआत की गई थी। ये छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सालाना 12 हजार रुपये की राशि प्रदान कर इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
__

वर्जन
राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत नवंबर 2025 में परीक्षा हुई थी। इसमें जिले के 100 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जिन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।

-अशोक कुमार नामवाल, डीएमएस नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article