सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Labor Court to Start Soon in Bawal; All Facilities to be Available Under One Roof

Rewari News: बावल में जल्द शुरू होगा श्रम न्यायालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Labor Court to Start Soon in Bawal; All Facilities to be Available Under One Roof
विज्ञापन
बावल। बावल और आसपास क्षेत्र के श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। यहां जल्द ही श्रम न्यायालय (लेबर कोर्ट) शुरू होगा। प्रशासन ने सचिवालय भवन के कमरा नंबर 205 और एक बड़े हॉल को श्रम न्यायालय के लिए तय कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार न्यायालय शुरू करने की तैयारी तेजी से चल रही है।
Trending Videos

फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान लगाने का काम अगले 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। नए न्यायालय का भवन दिसंबर 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा। टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके बनने के बाद लोगों को अलग-अलग दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सभी काम एक ही जगह पर आसानी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉम्प्लेक्स में श्रम न्यायालय के साथ-साथ अन्य न्यायिक कार्यालय भी एक ही जगह पर बनाए जाएंगे। इससे मजदूरों और फैक्टरी प्रबंधन के बीच होने वाले विवादों का समाधान अब स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा।

-----------------



श्रमिकों को मिलेगा फायदा


बावल एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है जहां काफी संख्या में फैक्टरियां हैं और हजारों की संख्या में मजदूर काम करते हैं। अभी तक श्रमिकों को अपने मामलों के समाधान के लिए दूसरे शहरों के कोर्ट में जाना पड़ता था जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। ल

----------------



वर्जन
श्रम न्यायालय शुरू करने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फर्नीचर का काम करीब 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद न्यायालय का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।



- मनोज कुमार, उप मंडल अधिकारी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article