सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mission Buniyad Level-3 Exam Today; 333 Students to Participate

Rewari News: मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा आज, 333 विद्यार्थी होंगे शामिल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mission Buniyad Level-3 Exam Today; 333 Students to Participate
विज्ञापन
रेवाड़ी।
Trending Videos

मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा सोमवार को शहर स्थित पीएमश्री गर्ल्स स्कूल में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 333 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल होंगे जिन्होंने पहले खंड और जिलास्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। परीक्षा की निगरानी शिक्षा विभाग के अधिकारी करेंगे।
परीक्षा प्रक्रिया सुबह 8 बजे से पंजीकरण के साथ शुरू होगी। इसके बाद विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 8 बजे से 9 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिभावकों को मिशन बुनियाद योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी और विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक बातें समझाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के बाद विद्यालय प्रमुखों को विद्यार्थियों की ओर से भरी गई ओएमआर शीट, उपस्थिति शीट का एक पैकेट और साथ ही बिना उपयोग की गई ओएमआर शीट का अलग पैकेट जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराना होगा। चयनित विद्यार्थियों को संस्थान के मुख्यालय से ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
यह ऑनलाइन शिक्षा पारंपरिक ऑनलाइन पढ़ाई से अलग होगी। इसमें विद्यार्थियों को केवल एकतरफा पढ़ाई नहीं करनी होगी बल्कि यदि किसी छात्र को किसी विषय में समस्या होती है तो वह सीधे शिक्षक से सवाल पूछ सकेगा और उसे तुरंत समाधान मिलेगा।
-----
विद्यार्थियों को मिलेगी वर्दी, परिवहन भत्ता व टैबलेट
शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयारी कराई जाती है। कक्षा 11वीं और 12वीं में निशुल्क पढ़ाई करवाने के साथ ही विद्यार्थियों को स्टेशनरी, वर्दी, परिवहन भत्ता व टैबलेट प्रदान किए जाते हैं।
-----
वर्जन
जिलास्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बुनियाद लेवल-3 परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसके बाद इन विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई के लिए किया जाएगा।
-रेनू यादव जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article