सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Original Outlaw Races in Abu Dhabi Crore Horse Secures First Place

Rewari News: आबू धाबी में दौड़ा ओरिजिनल आउटलॉ, 4 करोड़ के घोड़े ने पाया पहला स्थान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Original Outlaw Races in Abu Dhabi Crore Horse Secures First Place
ओरिजिनल आउटलॉ घोड़े के साथ अनीता चौहान और उनके पति कुंवर रवि चौहान। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
डहीना।
Trending Videos

आबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय घुड़दौड़ में भारत का गौरव बढ़ाते हुए गांव गोठड़ा निवासी अनीता चौहान और पति कुंवर रवि चौहान के घोड़े ओरिजिनल आउटलॉ ने जीत हासिल की है। चार अप्रैल को रेस लेली अल मजद स्टेक्स के दौरान 1600 मीटर में ओरिजिनल आउटलॉ ने पहला स्थान प्राप्त किया।
घोड़े की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसने रेस ट्रैक पर अपनी जिंदादिली और दमखम से इतिहास रच दिया। कुंवर रवि चौहान और अनीता चौहान की यह जीत केवल एक रेस की सफलता नहीं बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैयारी, आत्मविश्वास और हौसले की मिसाल भी बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस में दूसरे स्थान पर दुबई के शाही गोडोल्फिन स्टेबल का घोड़ा और तीसरे स्थान पर दुबई के क्राउन प्रिन्स शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम का घोड़ा रहा। इस जीत में विश्वस्तरीय जॉकी सिल्वेस्टर डिसूजा और अनुभवी ट्रेनर डग वाटसन की अहम भूमिका रही।
कुंवर रवि चौहान ने कहा कि यह जीत यह संदेश देती है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, हौसला और जुनून हमेशा सफलता की राह बना देते हैं। भारत का नाम विश्व के प्रतिष्ठित रेसिंग स्टेडियमों में चमकाने वाली इस उपलब्धि ने भारतीय घुड़दौड़ प्रेमियों के लिए गर्व और उत्साह का माहौल पैदा किया।
उन्होंने आगे कहा, इस प्रदर्शन से साबित हुआ कि भारत अंतरराष्ट्रीय घुड़दौड़ में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed