फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Over 800 citizens registered at the Antyodaya Mela in Bawal.

Rewari News: बावल में अंत्योदय मेले में 800 से अधिक नागरिकों ने कराया पंजीकरण

Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Over 800 citizens registered at the Antyodaya Mela in Bawal.
मेले में लोगों को संबोधित करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
बावल। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत रविवार को नगर पालिका बावल के परिसर में अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया गया। इसमें योजनाओं का लाभ लेने के लिए 800 से अधिक नागरिकों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

मेले में मुख्य अतिथि बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि प्रदेश में यह मेला 22 विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इनमें बावल विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।
उन्होंने मेले में लगाई गई स्टॉलों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के तहत पात्र नागरिकों के पंजीकरण एवं उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, एडीसी राहुल मोदी तथा एसडीएम संजीव कुमार उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेले में आए नागरिकों से भी संवाद किया और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए जा रहे मेले पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।


मेले में 19 विभागों ने लगाए स्टॉल
अंत्योदय मेले में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ, महिला विकास निगम, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा कौशल विकास निगम, एमएसएमई विभाग, उद्यान विभाग, रोजगार विभाग, रेडक्रॉस, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग सहित 19 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने स्वरोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, ऋण सुविधा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मेले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने 800 से अधिक पात्रों का पंजीकरण किया।

मेले में लोगों को संबोधित करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता

मेले में लोगों को संबोधित करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed