सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Overbridge built, but service road becomes a problem.

Rewari News: ओवरब्रिज बना, पर सर्विस रोड बनी मुसीबत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Overbridge built, but service road becomes a problem.
रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ बने सर्विस रोड पर भरा बरसात का पानी। संवाद
विज्ञापन
कोसली। कोसली में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तो पूरा कर दिया गया लेकिन सर्विस रोड की हालत दयनीय है। हाल ही में हुई बारिश के बाद सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। इससे दोनों ओर के रास्ते झील का रूप धारण कर लिए। हालत यह है कि कई दुकानों में पूरे दिन बोहनी तक नहीं हो पा रही।

लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण के दौरान सर्विस रोड के सुधारीकरण पर ध्यान नहीं दिया गया जिसका खामियाजा अब आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। सर्विस रोड पर कई जगह पानी भर गया है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर जमे पानी के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हो रही है। कई बार पानी के बीच से गुजरते समय वाहन बंद हो जाते हैं जिससे लोगों को धक्का लगाकर वाहन निकालने पड़ते हैं।
विज्ञापन


सर्विस रोड के किनारे के दुकानदार भी जलभराव से परेशान हैं। बाबूलाल, रमेश, बिजेंद्र, का कहना है कि सड़क पर पानी भरने के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालत यह है कि कई दुकानों में पूरे दिन बोहनी तक नहीं हो पा रही। दुकानदारों का आरोप है कि समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कनिष्ठ अभियंता राहुल ने बताया कि सर्विस रोड की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अनुमान तैयार कर सरकार को भेजा जा चुका है। विभाग को बजट मिलने के बाद सड़क का सुधार कार्य और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट स्वीकृत होते ही आवश्यक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

इंसेट
शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या नई नहीं है। ओवरब्रिज बनने के बाद से ही सर्विस रोड की स्थिति खराब बनी हुई है। बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है और निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह लंबे समय तक भरा रहता है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed