{"_id":"6a625b965ed310dde40d8f25","slug":"players-in-the-under-14-17-and-19-age-groups-showcased-their-talent-in-kosli-rewari-news-c-198-1-rew1001-242360-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली में अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली में अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 23 Jul 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ट्रायल देते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। राजीव गांधी खेल स्टेडियम कोसली में वीरवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स व क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विहान (पीजीएस कोसली) ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय और रीतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में ऋतिक (आरबीएम विद्यालय) प्रथम रहे। लंबी कूद एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीजीएस कोसली के खिलाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बी.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी विजेता रहे। 800 मीटर दौड़ में अर्जुन, 1500 मीटर दौड़ में मोहित तथा लंबी कूद सहित अन्य स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंजीत (बीपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में जोनी, 800 मीटर दौड़ में गौरव, 5000 मीटर दौड़ में तरुण तथा शॉटपुट प्रतियोगिता में अतुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने सभी प्रतियोगिताओं में खेल भावना के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महेंद्र सिंह, कपूर सिंह, जय सिंह, बलवान सिंह, ब्रह्म प्रकाश, चंद्रशेखर, संजय, पवन, रविंद्र, सत्य तथा कविता सहित विभिन्न विद्यालयों के डीपीई एवं पीटीआई का सहयोग रहा।