फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Potholes increase accident risk during rains; repairs were not carried out earlier.

Rewari News: बारिश में गड्ढों ने बढ़ाया हादसों का खतरा, पहले नहीं करवाई मरम्मत

Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Potholes increase accident risk during rains; repairs were not carried out earlier.
बावल रोड पर बने गड्ढों में भरा बरसात का पानी। संवाद
रेवाड़ी। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों का सुरक्षित सफर मुश्किल हो गया है। मुख्य मार्गों पर सड़कें उखड़ने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। शहर की झज्जर रोड, सर्कुलर रोड, बावल रोड, नई अनाज मंडी, मॉडल टाउन, गढ़ी बोलनी रोड, दिल्ली रोड, बस स्टैंड, सेक्टर-3 और सेक्टर-18 सहित कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश का पानी भर जाने से ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक अचानक उनमें गिर रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल रोड पर तीन दिन से जलभराव
बावल रोड की हालत सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। यहां पिछले तीन दिनों से सड़क पर पानी जमा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बड़े-बड़े गड्ढे पूरी तरह पानी में डूबे हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। कई वाहन गड्ढों में फंस रहे हैं, जबकि दोपहिया चालक संतुलन बिगड़ने से चोटिल हो रहे हैं।

सर्कुलर रोड समेत कई मार्ग बदहाल
करीब चार किलोमीटर लंबे सर्कुलर रोड पर जगह-जगह सड़क टूट चुकी है। शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 1 निवासी सुनील कुमार ने बताया कि हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है। प्रशासन जलभराव हटाने का प्रयास तो करता है, लेकिन सड़कों की स्थायी मरम्मत नहीं होने से समस्या जस की तस बनी रहती है। सेक्टर 3 निवासी विनोद ने बताया कि जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

वर्जन
सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए कार्य किया जाएगा। बारिश की वजह से कार्य कुछ समय के लिए रोका गया है। स्थिति सामान्य होने पर गड्ढों को भरवा दिया जाएगा।-सत्येंद्र, एक्सईएन, पीडब्लयूडी

बावल रोड पर बने गड्ढों में भरा बरसात का पानी। संवाद

बावल रोड पर बने गड्ढों में भरा बरसात का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed