फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations for Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Mela completed

Rewari News: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले की तैयारियां पूरी

Fri, 24 Jul 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Mela completed
बावल। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन 26 जुलाई को नगर पालिका परिसर में किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले में 19 विभाग एक ही छत के नीचे अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए करीब 50 टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। लाभार्थियों की काउंसिलिंग कर उन्हें संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र के चयनित लाभार्थियों को मेले में शामिल होने के लिए सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों की ओर से योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुराने बस स्टैंड में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम स्थल पर जाम की स्थिति न बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed