सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Provide relief from the contaminated water being released at Masani Barrage

Rewari News: मसानी बैराज में छोड़े जा रहे दूषित पानी से दिलाए जाए निजात

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Provide relief from the contaminated water being released at Masani Barrage
पर्यावरण बचाने की शपथ लेते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव भटसाना में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को आयोजित संवाद में ग्रामीणों ने खुलकर स्थानीय समस्याएं उठाईं। ग्रामीणों ने कहा कि मसानी बैराज में छोड़े जा रहे दूषित पानी से पैदा हो रही समस्या से निजात दिलाई जाए। इस समस्या से आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से परेशान हैं।
Trending Videos

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रकृति पर्यावरण संरक्षण के संयोजक रिटायर्ड वन अधिकारी कमल सिंह यादव ने बताया कि मसानी बैराज में लगातार प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि इस दूषित पानी का सीधा असर खेतों और जमीन की गुणवत्ता पर पड़ रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बैराज के दूषित पानी के कारण जमीन का जलस्तर भी प्रभावित हो चुका है। कई स्थानों पर पानी पीने योग्य नहीं है। यदि कोई व्यक्ति इसे पी लेता है तो उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
सरपंच भूप सिंह ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि यह मुद्दा काफी समय से चला आ रहा है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है। ग्रामीण रामफल ने बताया कि कई बार प्रशासन के सामने इस समस्या को उठाया गया लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
-
सामूहिक रूप से ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। कहा कि वे अपने स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर धर्मपाल, महीपाल, संजय सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव, जिला पार्षद निरंजन, वैभव यादव, हनीश शर्मा, कृष्ण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मसानी बैराज में गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed