{"_id":"6a2708453e4cb5ea96018bc4","slug":"regular-yoga-keeps-the-body-healthy-and-the-mind-happy-rahul-rewari-news-c-198-1-rew1001-239847-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन रहता है प्रसन्न : राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन रहता है प्रसन्न : राहुल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पीथड़ावास में योग करते लोग। स्रोत : स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीथड़ावास स्थित शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग शिविर के दूसरे दिन लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग कोच राहुल शर्मा ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है।
उन्होंने योग साधकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन आदि योगाभ्यास कराए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृष्ण कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि योग जागरूकता शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी जीवनशैली है जो व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक बनाती है।
विज्ञापन
शिविर में सरपंच प्रतिनिधि मोहित कुमार, शिविर संयोजक अमृत कुमार, प्रवक्ता यशवंत राव, अध्यापक महेश कुमार, रवि कुमार, अभियंता मनोज कुमार, एडवोकेट गजेश कुमार, हमीर सिंह तथा हरबीर मौजूद रहे।

Trending Videos