{"_id":"6a5bc6afbf138e138a0c220c","slug":"road-march-in-protest-against-the-removal-of-sonam-wangchuk-from-jantar-mantar-rewari-news-c-198-1-rew1001-242078-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के विरोध में रोड मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के विरोध में रोड मार्च
Sun, 19 Jul 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के विरोध में बावल में रोड मार्च निकालते। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को आंदोलन स्थल से हटाने के विरोध में शनिवार को बावल कस्बे में युवाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने रोड मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत ने की। प्रदर्शन में शामिल युवा आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद भगत राम चौक, चौधरी छोटूराम चौक और कटला बाजार से होते हुए रोड मार्च निकाला गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक को कथित तौर पर जबरन हटाए जाने का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत ने कहा कि स्वास्थ्य लाभ देने के बहाने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना लोकतंत्र के खिलाफ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के मुद्दों पर बातचीत करने की बजाय आंदोलन करने वालों की आवाज दबाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर सोनम वांगचुक लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। उन्हें जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन
एडवोकेट मुकेश शर्मा ने कहा कि देश में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करना भी मुश्किल होता जा रहा है। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश शर्मा सहित कई युवा और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।