फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Satyendra appointed State Senior Vice President of INSO.

Rewari News: सत्येंद्र इनसो के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Satyendra appointed State Senior Vice President of INSO.
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने प्रदेश स्तर पर पुनर्गठन करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। रेवाड़ी से एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र लंबा को प्रदेश उपाध्यक्ष, आजाद पटेल को रेवाड़ी जिला अध्यक्ष और चंद्रकांत शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, युवा नेता दिग्विजय चौटाला और इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक सहित संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। आने वाले समय में प्रदेश के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में इनसो को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed