फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather takes its toll... prices of vegetables and fruits rise.

Rewari News: मौसम की मार...सब्जियों और फलों की कीमतें बढ़ीं

Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Weather takes its toll... prices of vegetables and fruits rise.
अनाज मंडी में सब्जी बेचता विक्रेता। संवाद
रेवाड़ी। मौसम में आए बदलाव का असर अब आम लोगों की रसोई पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले 10 से 15 दिनों में सब्जियों और फलों के दामों में 20 से 100 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लगातार बारिश, उमस और कई राज्यों में फसलों को हुए नुकसान के कारण मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार में कीमतों पर पड़ा है।
विज्ञापन

नई सब्जी मंडी में दिल्ली, जयपुर, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से सब्जियां और फल पहुंचते हैं। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में फसल खराब होने और परिवहन प्रभावित होने से आवक घट गई है। वहीं दूसरी ओर मांग बनी रहने से कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक असर टमाटर के दाम पर देखने को मिला है। दो सप्ताह पहले 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
अदरक 120 से बढ़कर 280 रुपये प्रति किलो, हरी मिर्च 30 से 80 रुपये, नींबू 50 से 80 रुपये, करेला 20 से 60 रुपये, टिंडा 40 से 80 रुपये और भिंडी 40 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खीरा भी 30 रुपये से बढ़कर 50 से 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। हालांकि आलू के दाम फिलहाल 20 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बने हुए हैं।
हरी सब्जियों में भी तेजी आई है। प्याज और घीया 20 से बढ़कर 40 रुपये, अरबी 40 से 80 रुपये, हरा धनिया 50 से 100 रुपये, शिमला मिर्च 40 से 120 रुपये, कैरी 40 से 80 रुपये, सीताफल 20 से 30 रुपये और गोभी 60 से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

फलों की कीमतों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पहले 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाला सेब अब करीब 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। संतरा 100 से 250 रुपये, अमरूद 100 से 400 रुपये और नाशपाती 125 से बढ़कर 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और मंडियों में आवक बढ़ने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।


कई सब्जियां खेतों में ही खराब हो रहीं
अनाज मंडी के सब्जी विक्रेता कैलाश सैनी ने बताया कि बारिश के कारण कई सब्जियां खेतों में ही खराब हो रही हैं। जो माल मंडी तक पहुंच रहा है, उसकी मात्रा पहले के मुकाबले काफी कम है। विक्रेता सुनील कुमार ने बताया कि इसके चलते दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों और फलों के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed