{"_id":"6980f1acde4b642f510902b5","slug":"sampoornata-abhiyaan-20-launched-6-standards-to-be-met-in-two-and-a-half-months-rewari-news-c-198-1-rew1001-232987-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संपूर्णता अभियान 2.0 लांच, ढाई माह में 6 मानकों पर खरा उतरना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संपूर्णता अभियान 2.0 लांच, ढाई माह में 6 मानकों पर खरा उतरना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णता अभियान 2.0 की जानकारी देते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
कोसली। आकांक्षी खंड नाहड़ को पूर्ण रूप से विकसित ब्लॉक बनाने के लिए नाहड़ विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा ने भारत सरकार के नीति आयोग की तरफ से शुरू किए गए संपूर्णता अभियान 2.0 को लांच किया।
उन्होंने कहा कि पोषाहार, स्वच्छता एवं पशुपालन की दृष्टि से तय किए गए 6 मानकों पर हमें अगले ढ़ाई महीने में खरा उतरना है। इस अभियान की 14 अप्रैल को फिर से समीक्षा की जाएगी।
कहा कि आकांक्षी खंड को विकसित ब्लॉक बनाने के लिए वैसे तो केंद्र सरकार के नीति आयोग ने 39 पैरामीटर निर्धारित किए हुए हैं, लेकिन संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत अभी उनमें से 6 पैरामीटर को हमें पूरा करना है।
इनमें सबसे पहले है कि नाहड़ ब्लॉक में 6 माह से 6 साल तक की आयु के सभी बच्चों को रोजाना पूरक पोषाहार दिया जाए। हर एक बच्चे का रिकार्ड होना चाहिए। नजदीकी आंगनबाड़ी सेंटर से समन्वय स्थापित कर शिक्षा विभाग की ओर से पोषाहार दिलवाया जाएगा। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा को निर्देश दिए कि प्राइवेट स्कूलों में जो बच्चे पढ़ रहे हैं, उनका विवरण लेकर उन्हें पोषाहार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजना सुनिश्चित करें।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि 6 माह से 6 साल तक की आयु में ही बच्चों को शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसलिए इस उम्र में बच्चों को जितना पौष्टिक आहार दिया जाएगा, वे उतने ही स्वस्थ नागरिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि इसी आयु वर्ग के बच्चों के कद व वजन का माप महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण ट्रैकर पर अपलोड होना चाहिए।
-- -- -- -- -- --
छटा मानक ये किया तय:
संपूर्णता अभियान 2.0 अभियान में छटा मानक यह तय किया गया है कि सभी दुधारू पशुओं के एफएमडी वैक्सीन लगाई जाए। एक भी पालतू पशु इस वैक्सीन से वंचित नहीं रहना चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के लिए विभागीय कर्मचारियों को डाटा एंट्री सिखाने के लिए जिला मुख्यालय पर एक वर्कशॉप का आयोजन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य पैरामीटर को भी पूरा करने में सभी विभागीय अधिकारी मिलकर काम करेंगे। इस कार्यक्रम में एडीसी राहुल मोदी ने संपूर्णता 2.0 अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 फरवरी से 14 अप्रैल तक नाहड़ खंड में विश्व कैंसर दिवस, विज्ञान दिवस, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आदि विशेष दिनों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos