{"_id":"6a6e327fc694e1e6410ea14d","slug":"schedule-for-student-assessment-test-changed-again-exams-will-now-begin-on-august-25-rewari-news-c-198-1-fth1001-242889-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट का शेड्यूल फिर बदला, अब 25 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट का शेड्यूल फिर बदला, अब 25 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा
Sat, 01 Aug 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक आयोजित होने वाली स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट (सेट) का कार्यक्रम फिर बदल गया है। पहले यह परीक्षा 27 जुलाई से प्रस्तावित थी। बाद में 3 अगस्त किया गया था और अब नए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 25 अगस्त से 2 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
जिले के 30 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। निदेशालय की ओर से सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा संपन्न होने के बाद निर्धारित समय सीमा के अंदर विद्यार्थियों के प्राप्तांक अवसर एप पोर्टल पर अपलोड कराएं।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से परीक्षा के प्रश्नपत्र जिला शिक्षा अधिकारी को पासवर्ड सुरक्षित डिजिटल फाइल के रूप में भेजे जाएंगे। यदि किसी कारणवश किसी विद्यालय को प्रश्नपत्र प्राप्त नहीं होते हैं तो विद्यालय मुखिया को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार करवाकर परीक्षा आयोजित करनी होगी।
विज्ञापन
25 से 27 अगस्त तक इन विषयों की होंगी परीक्षाएं : कार्यक्रम के अनुसार 25 अगस्त को पहले दिन कक्षा 9वीं की गणित और एनएसक्यूएफ, कक्षा 10वीं की अंग्रेजी, ड्राइंग व पीएचई, कक्षा 11वीं की हिंदी, अर्थशास्त्र व होम साइंस तथा कक्षा 12वीं की इतिहास, भौतिक विज्ञान, अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस व भूगोल विषयों की परीक्षा आयोजित होगी।
26 अगस्त को कक्षा 9वीं में विज्ञान, कक्षा 10वीं में हिंदी व एनएसक्यूएफ, कक्षा 11वीं में इतिहास, भौतिक विज्ञान, अकाउंटेंसी, स्किल, पंजाबी व पीएचई विषयों की परीक्षा होगी। वहीं कक्षा 12वीं में समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, राजनीतिक विज्ञान व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषयों का पेपर आयोजित किया जाएगा।
27 अगस्त को कक्षा 9वीं में सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, कक्षा 10वीं में विज्ञान व होम साइंस, कक्षा 11वीं में समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस व भूगोल और कक्षा 12वीं में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र व होम साइंस विषयों की परीक्षा होगी।
31 अगस्त से 2 सितंबर तक इन विषयों की होंगी परीक्षाएं
31 अगस्त को कक्षा 9वीं में हिंदी, कक्षा 10वीं में गणित और संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, कक्षा 11वीं में अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, कक्षा 12वीं में गणित, जीव विज्ञान, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक व साइकोलॉजी विषयों की परीक्षा आयोजित होगी। 1 सितंबर को कक्षा 9वीं में अंग्रेजी, कक्षा 10वीं में सामाजिक विज्ञान, कक्षा 11वीं में गणित, जीव विज्ञान व एनएसक्यूएफ और कक्षा 12वीं में हिंदी व पीएचई विषयों का पेपर होगा। 2 सितंबर को कक्षा 11वीं में फाइन आर्ट्स, म्यूजिक, साइकोलॉजी व उद्यमिता तथा कक्षा 12वीं में उद्यमिता व एनएसक्यूएफ विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वर्जन :
सेट की संशोधित डेटशीट जारी कर दी गई है। अब परीक्षाएं 25 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगी। सभी विद्यालयों को नई डेटशीट भेज दी गई है और समय पर परिणाम अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।-राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।