सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   School Named After Martyr Gunner Chaturbhuj Vashishth

Rewari News: शहीद गनर चतुर्भुज वशिष्ठ के नाम पर स्कूल का किया नामकरण

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
School Named After Martyr Gunner Chaturbhuj Vashishth
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कोसली। गांव गुगोढ़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नामकरण शहीद गनर चतुर्भुज वशिष्ठ के नाम पर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मेजर डॉ. टीसी राव व विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल सुनील यादव मौजूद रहे।
Trending Videos

कार्यक्रम के दौरान मेजर डॉ. टीसी राव ने शहीद सिपाही लखपत सिंह व शहीद गनर चतुर्भुज वशिष्ठ के परिवारजनों को परमवीर सेनानी रत्न सम्मान, स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंग कमांडर सतीश यादव ने कहा कि जो भी युवा रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने का सपना रखते हैं, वे उनसे मार्गदर्शन के लिए संपर्क कर सकते हैं। कर्नल सुनील यादव ने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों को पेंशन संबंधी कोई समस्या है, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
मेजर डॉ. टीसी राव ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने इस विद्यालय को खेलों को बढ़ावा देने के लिए हॉकी किट प्रदान की थी और अब उन्होंने विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही एक वाटर कूलर लगाने की घोषणा की जो दस दिनों में स्थापित कर दिया जाएगा।
मेजर डॉ. राव ने देशभक्ति कार्यक्रमों में भाग लेने वाली छात्राओं को 5 हजार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर विंग कमांडर सतीश यादव, विनीत यादव, पूजा यादव, कैप्टन रामफल यादव तथा चैन सिंह वशिष्ठ सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।
----------------

कार्यक्रम में दिए ये सुझाव
कार्यक्रम के अंत में मेजर डॉ. टीसी राव ने ग्राम पंचायत और विद्यालय प्रबंधन का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने सरपंच को सुझाव दिया कि गांव गुगोढ़ को जोड़ने वाली सभी सड़कों का नाम द्वितीय विश्व युद्ध के चार शहीदों के नाम पर रखा जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन साइन बोर्डों का पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगे और उनके उद्घाटन के लिए दोबारा गांव में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed