सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Senior citizens face problems at the main post office, demand for a separate window

Rewari News: मुख्य डाकघर में वरिष्ठ नागरिकों को हो रही परेशानी, अलग विंडो की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens face problems at the main post office, demand for a separate window
विज्ञापन
रेवाड़ी। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने मुख्य डाकघर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विंडों की व्यवस्था करने की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि डाकघर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपने बचत खातों, मासिक आय योजनाओं, पेंशन और अन्य वित्तीय कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, जिससे काफी असुविधा होती है।

संगठन ने मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाकघर में अलग काउंटर अथवा विशेष विंडो की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें समय पर और सहज तरीके से सेवाएं मिल सकें। अधिक उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण बुजुर्गों के लिए लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना कठिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संगठन ने डाकघर परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने की मांग उठाई। इन सुविधाओं के अभाव में बुजुर्गों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Trending Videos


वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सचिव केएल कोहली ने कहा कि प्रशासन और डाक विभाग वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधाओं के लिए विशेष कदम उठाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि डाक विभाग उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करेगा और जल्द ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा। कोहली ने संगठन की ओर से चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वरिष्ठ नागरिकों की ओर से उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को और प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed