{"_id":"69c7d5bf27454809070a2749","slug":"seven-employees-of-rewari-jail-suspended-with-immediate-effect-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी का सख्त एक्शन: रेवाड़ी जेल के सात कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, समाने आई ये लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी का सख्त एक्शन: रेवाड़ी जेल के सात कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, समाने आई ये लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
डीजी जेल आलोक मित्तल के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जेल स्टाफ की गंभीर अनदेखी सामने आई, जिसके चलते दो कैदी जेल से फरार होने में सफल हो गए।
रेवाड़ी जेल के सात कर्मचारी निलंबित
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
रेवाड़ी जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में हरियाणा के महानिदेशक जेल (डीजी जेल) आईपीएस आलोक मित्तल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जेल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वॉर्डर शामिल हैं। प्राथमिक जांच में सभी सातों कर्मचारियों की लापरवाही पाई गई है।
Trending Videos
डीजी जेल आलोक मित्तल के निर्देश पर की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जेल स्टाफ की गंभीर अनदेखी सामने आई, जिसके चलते दो कैदी जेल से फरार होने में सफल हो गए। सूत्रों के अनुसार, सीनियर अधिकारियों के खिलाफ भी जांच चल रही है और इंक्वायरी रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में जेल विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि बीते शुक्रवार को दो हवालाती बंदी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के जिला रामपुर के टांडा निवासी फैजान (25 वर्ष) और इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद (21 वर्ष) है। दोनों आरोपी रामपुर के आसपास से पकड़े गए हैं। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे।