{"_id":"6a25b360e46b33f45f01a06f","slug":"shivani-daughter-of-village-lukhi-became-a-sub-lieutenant-in-the-navy-rewari-news-c-198-1-rew1001-239789-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी गांव लुखी की बेटी शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी गांव लुखी की बेटी शिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में शिवानी को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : स्कूल
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसली। गांव लुखी निवासी शिवानी का नौसेना की शिक्षा शाखा में सब-लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। शिवानी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी जताई है।
शहीद धर्मसिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित सात दिवसीय समर कैंप के समापन समारोह में विद्यालय की ओर से शिवानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव रहे। अध्यक्षता प्राचार्या उमा यादव और संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता भगवान बव्वा ने किया।
शिवानी के साथ उनकी माता सुशीला देवी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत पिता जितेंद्र कुमार को भी विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। सुशीला देवी ने शिवानी की सफलता को उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन
शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा बीर सिंह, दादी कमला देवी, माता सुशीला देवी एवं पिता जितेंद्र कुमार की प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी दादा-दादी की प्रेरणा से ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती हुए थे और वह स्वयं भी परिवार की उसी परंपरा का निर्वहन कर रही हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र यादव ने कहा कि शिवानी का सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शिवानी के माता-पिता एवं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
प्राचार्य उमा यादव ने कहा कि अनुशासित एवं योजनाबद्ध तरीके से की गई मेहनत सदैव सफल होती है। कार्यक्रम में काका कंवर सिंह, संतरा देवी, सुनीता देवी, राजकुमार, राकेश कुमार, सुमन देवी ने भी शुभकामनाएं दीं।

Trending Videos