{"_id":"69dbd9ab4fa7ede1e201c227","slug":"signature-campaign-launched-for-treatment-of-polluted-water-rewari-news-c-198-1-rew1001-236666-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रदूषित जल के उपचार के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रदूषित जल के उपचार के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
अभियान के दौरान एकजुट ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धारूहेड़ा। मसानी बैराज को आर्द्र भूमि (वेटलैंड) घोषित करने, पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषित जल के उपचार की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान रिटायर्ड वन अधिकारी कमल सिंह यादव के नेतृत्व में गांव खरखड़ा और डूंगरवास में चला।
सुबह 10 बजे गांव खरखड़ा के हनुमान मंदिर परिसर में अभियान शुरू हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मसानी बैराज से फैल रहे प्रदूषण के कारण गांव में पीने का पानी खराब हो चुका है। ट्यूबवेल का पानी दूषित और बदबूदार हो गया है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। करीब 120 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर समस्या के समाधान की मांग की।
दोपहर 12 बजे टीम गांव डूंगरवास पहुंची। सरपंच प्रवीण ने कहा कि बैराज के प्रदूषित पानी के कारण जलस्तर प्रभावित हुआ है और शौचालयों की कुइयां भी खराब हो गई हैं। आसपास के गांवों, विशेषकर निखरी में यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। यहां करीब 250 लोगों ने हस्ताक्षर किए।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित गांवों में औसतन 10 से 15 लोगों में गंभीर बीमारियों, यहां तक कि कैंसर जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। सभी ने एकजुट होकर सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
अभियान में नवल सिंह, संजय यादव, धर्मपाल, विजय सिंह, रामफल, हनीश शर्मा, कृष्ण मिस्त्री, इंस्पेक्टर हरपाल, वैभव यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। 14 अप्रैल को भटसाना में सुबह 10 बजे तथा 19 अप्रैल को मसानी व निखरी में अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos