{"_id":"6a63aa292b26e6d1e2012ad9","slug":"sir-forms-for-8687-of-voters-in-the-district-have-been-uploaded-the-preliminary-voter-list-will-be-released-on-the-31st-rewari-news-c-198-1-rew1001-242414-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एसआईआर...जिले में 86.87% मतदाताओं के फॉर्म अपलोड, 31 को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एसआईआर...जिले में 86.87% मतदाताओं के फॉर्म अपलोड, 31 को जारी होगी प्रारंभिक मतदाता सूची
Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में अबतक कुल 7 लाख 39 हजार 338 मतदाताओं में 6 लाख 42 हजार मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटल होकर पोर्टल पर अपलोड हो सके हैं। करीब 86.87% मतदाताओं की डिजिटल एंट्री हो चुकी है। करीब 97 हजार ने फॉर्म तो प्राप्त किए हैं लेकिन अभी तक जमा नहीं कराए हैं।
गणना प्रपत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई थी। शेष बचे मतदाताओं में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं शामिल हैं। वर्ष 2024 के बाद जिले में 32 हजार 701 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता भी मिले हैं, जो दूसरे स्थानों पर स्थायी रूप से चले गए हैं। प्रारंभिक मतदाता सूची तैयार होने के दौरान ऐसे मतदाताओं के नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।
नो मैपिंग मतदाता बने बीएलओ के लिए चुनौती
एसआईआर अभियान के दौरान जिले में करीब 23 हजार नो मैपिंग मतदाता भी सामने आए हैं। इन मतदाताओं की पहचान और सत्यापन करना बीएलओ के लिए चुनौती बना हुआ है। प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल रहे। जो मतदाता समय पर गणना प्रपत्र जमा नहीं करवाएंगे, उन्हें प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
31 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारंभिक सूची
निर्वाचन विभाग के अनुसार 24 जुलाई तक पोलिंग बूथों का पुनर्गठन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची जारी होने के बाद मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विधानसभा क्षेत्रवार डिजिटल एंट्री की स्थिति
जिले में विधानसभा क्षेत्रवार डिजिटल एंट्री की स्थिति में बावल विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे है। बावल (अजा) विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 48 हजार 951 मतदाताओं में से 2 लाख 28 हजार 401 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 91.75 प्रतिशत है। कोसली विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 30 हजार 37 मतदाताओं में से 2 लाख 4 हजार 437 मतदाताओं की डिजिटल एंट्री पूरी हो चुकी है। यहां 88.87 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। वहीं रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 350 मतदाताओं में से 2 लाख 8 हजार 362 मतदाताओं के फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 80.03 प्रतिशत डिजिटल एंट्री हुई है।
दावे-आपत्तियों के दौरान देने होंगे दस्तावेज
प्रारंभिक सूची के बाद जिन मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे, उन्हें दावे-आपत्तियों के दौरान निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, 10वीं या अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, सरकारी कर्मचारियों का पहचान पत्र या पेंशन भुगतान आदेश, सरकारी या स्थानीय निकायों द्वारा जारी दस्तावेज, एनआरसी (जहां लागू हो), परिवार रजिस्टर तथा भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र शामिल हैं।