सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stiff Contest in Rewari's Ward 4: Neck-and-Neck Battle Among Ten Candidates

Rewari News: रेवाड़ी के वार्ड 4 में कड़ा मुकाबला दस उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Stiff Contest in Rewari's Ward 4: Neck-and-Neck Battle Among Ten Candidates
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्षद पद के लिए अधिकांश उम्मीदवार निर्दलीय हैं जबकि भाजपा ने वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। हर वार्ड में मुकाबला रोचक और बहुकोणीय बन गया है।
Trending Videos

वार्ड नंबर 1 में अंशुल, नरेश, संगीता लता (भाजपा) और शिल्पी शर्मा मैदान में हैं जबकि वार्ड 2 में दीपिका शर्मा, पूजा (भाजपा), शशि यादव और सुशील के बीच मुकाबला होगा। वार्ड 3 में परवीन कुमार (कांग्रेस), पवन कुमार और सुनील दत्त (भाजपा) आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 4 में सबसे ज्यादा 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें अशोक कुमार, भारत भूषण, गजानंद, हेमंत यादव, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश (भाजपा), ओम प्रकाश यादव, प्रेम चंद कौशिक, राहुल यादव और सरिता सैनी शामिल हैं। इसी तरह वार्ड 5 में पूनम, रेखा यादव, संतोष (भाजपा), सोनी कटियाल, सुमन देवी और सुनीता कुमारी के बीच मुकाबला है।
वार्ड 7 और 9 भी काफी चर्चा में हैं। वार्ड 7 में 10 उम्मीदवार हैं जिनमें चेतराम (भाजपा), राजेश कुमार (कांग्रेस) सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड 9 में भी 8 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भूपेंद्र कुमार (भाजपा) प्रमुख हैं।
वार्ड 10 से 15 तक भी स्थिति कम दिलचस्प नहीं है। वार्ड 10 में श्याम सुंदर (भाजपा) के सामने निर्दलीय उम्मीदवार चुनौती दे रहे हैं। वार्ड 11 में सुषमा (भाजपा), वार्ड 12 में निखिल यादव (भाजपा) और वार्ड 13 में बाबली (भाजपा) मुकाबले में हैं। वार्ड 15 में सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवार हैं, जिनमें रेखा सैनी (भाजपा) सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
वार्ड 16 से 20 तक भी कई मजबूत उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड 16 में नवीन कुमार (भाजपा), वार्ड 19 में निहाल सिंह (भाजपा) और वार्ड 20 में निर्मला राव (भाजपा) चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं वार्ड 20 में कांग्रेस का सीधा मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।
वार्ड 21 से 25 में भी मुकाबला दिलचस्प है। वार्ड 21 में संतोष यादव (भाजपा), वार्ड 22 में देवेंद्र कुमार शर्मा (भाजपा) और वार्ड 23 में रीना गुप्ता (भाजपा) प्रमुख चेहरे हैं। वार्ड 25 में सत्यनारायण (भाजपा) मैदान में हैं।
वार्ड 26 से 32 तक भी कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वार्ड 26 में अजीत यादव (भाजपा), वार्ड 27 में रेखा देवी (भाजपा) और राजबाला (कांग्रेस), वार्ड 28 में मुकेश (भाजपा) और रेखा दहिया (कांग्रेस) के बीच मुकाबला है। वार्ड 29 में त्रिलोक चंद (भाजपा), वार्ड 30 में सरोज (भाजपा) और संजना रानी (कांग्रेस), वार्ड 31 में प्रदीप भार्गव (भाजपा) तथा वार्ड 32 में कुसुमलता (भाजपा) प्रमुख उम्मीदवार हैं।
इस बार चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की बड़ी संख्या ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed