{"_id":"6a2458b16763eee7e10c149a","slug":"student-passes-are-not-valid-on-electric-buses-rewari-news-c-198-1-rew1001-239769-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थी पास मान्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थी पास मान्य नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सरकार की घोषणा के बाद भी जिले में संचालित इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों के बस पास मान्य नहीं किए जा रहे हैं। इससे रेवाड़ी-बावल रूट पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पास को लेकर विद्यार्थियों और परिचालकों के बीच आए दिन कहासुनी की स्थिति बन रही है।
करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रदेश में संचालित सभी इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे।
इससे पहले यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों और सहकारी समिति की निजी बसों में ही उपलब्ध थी। घोषणा के बाद विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है।
रेवाड़ी-बावल रूट पर वर्तमान में अधिकांश बसें इलेक्ट्रिक संचालित की जा रही हैं। ऐसे में विद्यालयों और कॉलेजों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों को पास का लाभ नहीं मिल रहा। परिचालक पास स्वीकार करने से मना कर देते हैं और पूरा किराया मांगते हैं। कई बार किराया न देने पर विद्यार्थियों को बस से उतारने तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक निरंजन कुमार ने कहा कि आदेश मिलते ही सभी परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
Trending Videos