सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were made aware about drug abuse

Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about drug abuse
बच्चों को जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
कोसली। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वीरवार को सरकारी स्कूल गांव गुगोढ़ व गुडियानी में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है।
Trending Videos

नशा न न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने सपनों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं, इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।
इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं।
ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। निरीक्षक रामपाल ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed