{"_id":"6a6e34421654f8d59d084a3d","slug":"success-comes-from-big-thinking-and-hard-work-prof-cl-soni-rewari-news-c-198-1-rew1001-242911-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सोच और कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता : प्रो. सीएल सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी सोच और कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता : प्रो. सीएल सोनी
Sat, 01 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से जैन बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रो. सीएल सोनी ने कहा कि बड़ी सोच और कठिन परिश्रम से सफलता मिलती है।
मुख्य अतिथि प्रो. सीएल सोनी और संस्था संयोजक दिनेश कपूर ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बड़ी सोच और कठिन परिश्रम के बल पर व्यक्ति निश्चित रूप से सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि शुरुआती जीवन में अनेक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा और अपनी प्रतिभा के बल पर महान वैज्ञानिक बने। संस्था प्रधान अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्राचार्य सुरेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ऊंचे लक्ष्य के लिए निरंतर प्रेरित किया जाता है। विद्यार्थियों को साहित्या भेंट किया गया।