{"_id":"69ee5a7c1bb1aedd130a6451","slug":"suggested-deploying-vigilance-and-civil-society-teams-in-the-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-237448-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंडी में विजिलेंस व सिविल सोसाइटी टीमें तैनात करने का दिया सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंडी में विजिलेंस व सिविल सोसाइटी टीमें तैनात करने का दिया सुझाव
विज्ञापन
किसानों से बातचीत करती लोक सेवा मंच की टीम। स्रोत : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने किसानों की लगातार बिगड़ती आर्थिक और सामाजिक स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। यह फैसला संगठन द्वारा चलाए जा रहे मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के दौरान किसानों के साथ हुई बैठकों में सामने आई समस्याओं के आधार पर लिया गया।
लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने स्थानीय अनाज मंडी में दो दिनों तक किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रधान अशोक, कोर कमेटी सदस्य महेश कौशिक और बीके राम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
किसानों ने बताया कि सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2585 रुपये और सरसों का 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है लेकिन कई स्थानों पर फसलों की खरीद एमएसपी से कम दरों पर की जा रही है। यह उनके साथ आर्थिक अन्याय है।
लोक सेवा मंच ने मांग की है कि खरीद प्रक्रिया के दौरान अनाज मंडी में विजिलेंस और सिविल सोसाइटी की ईमानदार टीमों की तुरंत तैनाती की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता और किसानों के शोषण को रोका जा सके।
किसानों ने यह भी बताया कि मंडी में उनके लिए केवल दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक ही भोजन की व्यवस्था दिखाई देती है जबकि सुबह चाय-नाश्ता और रात के खाने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा अटल कैंटीन का बोर्ड लगा होने के बावजूद सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हैं।
-- -- -- -- -- -- -
निशुल्क चिकित्सक और मेडिकल सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए
किसानों ने मांग की है कि अनाज मंडी में निशुल्क चिकित्सक और मेडिकल सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए। प्रधान अशोक, महेश कौशिक और बीके राम सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक लोक सेवा मंच का मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X