सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Summer demand for cotton clothing surges, with traders luring customers with new ranges.

Rewari News: गर्मी में सूती कपड़ों की बढ़ी मांग, बाजार में नई रेंज से ग्राहकों को लुभा रहे कारोबारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Summer demand for cotton clothing surges, with traders luring customers with new ranges.
ब्रॉस मार्केट स्थित कपड़ा दुकान पर गर्मी के मौसम में सूती कपड़ों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीषण गर्मी का असर कपड़ा बाजार पर दिखाई देने लगा है। तापमान और तेज धूप से राहत पाने के लिए लोग सूती कपड़ों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते सूती शर्ट, टी-शर्ट, सूट और अन्य हल्के परिधानों की मांग बढ़ी है। ग्राहकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कारोबारियों ने विभिन्न ब्रांडों की नई रेंज बाजार में उतार दी है।

कपड़ा कारोबारियों के अनुसार गर्मी के मौसम में ग्राहक सबसे अधिक सूती कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। सूती कपड़े पसीने को जल्दी सोख लेते हैं और लंबे समय तक शरीर को आरामदायक बनाए रखते हैं, इसलिए इनकी मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में फॉर्मल और कैजुअल दोनों प्रकार की सूती शर्ट और टी-शर्ट आकर्षक रंगों और नए डिजाइनों में उपलब्ध हैं। गर्मियों को ध्यान में रखते हुए स्काई ब्लू, सफेद, पिंक सहित अन्य हल्के रंगों के कपड़ों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। कारोबारियों का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, ग्राहकों का रुझान भी सूती परिधानों की ओर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

ब्रॉस मार्केट के कपड़ा कारोबारी प्रिंस ने बताया कि उनकी दुकान पर सूती कपड़ों की कई वेरायटियां उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ सूती कपड़ों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दुकानदार जतिन ने बताया कि ग्राहकों की मांग और पसंद को ध्यान में रखते हुए नया स्टॉक मंगवाया गया है। इसमें बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइनों वाले कपड़े शामिल हैं। बाजार में सूती शर्ट की कीमत 300 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ सूती कपड़ों की मांग में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed