सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Sunday on Cycle' program organized at Indira Gandhi University

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
'Sunday on Cycle' program organized at Indira Gandhi University
संडे ऑन साईकिल कार्यक्रम में भाग लेते ​शिक्षक व बच्चे। स्रोत: विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में खेल निदेशालय की ओर से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य, फिटनेस और एकता की भावना को बढ़ावा देना था।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और खेल से शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह तथा खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने भी साइकिल रैली में भाग लिया। प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल रैली विश्वविद्यालय परिसर के गेट नंबर-2 से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए लाइब्रेरी के सामने समाप्त हुई। कार्यक्रम में बच्चों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed