सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Talents honored on Emperor Prithviraj Chauhan's birth anniversary

Rewari News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Talents honored on Emperor Prithviraj Chauhan's birth anniversary
प्रतिभाओं को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : समाज
विज्ञापन
बावल। गांव धरचाना में राजपूत महासभा एवं राजपूत सभा बोलनी के संयुक्त तत्वावधान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी बालक दास ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर 10वीं, 12वीं और विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, खेलों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अनिल रायपुर ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान को स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक बताते हुए युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष चंद ने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही देश के विकास की मजबूत नींव बन सकते हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed