सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The biggest vote thieves are shouting about vote theft today: Dushyant

सबसे बड़े वोट चोर आज वोट चोरी पर चिल्ला रहे : दुष्यंत

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The biggest vote thieves are shouting about vote theft today: Dushyant
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में आयोजित युवा योद्धा कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने एनडीए सरकार के 12वें बजट को देश की अर्थव्यवस्था के लिए निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े वोट चोर आज वोट चोरी–वोट चोरी चिल्ला रहे हैं।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि लोकतंत्र को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस ने पहुंचाया है। दुष्यंत चौटाला ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 1989 में रोहतक लोकसभा सीट पर चौधरी देवीलाल को 382 वोटों से हराया गया, जबकि देवीलाल के पास बहुमत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कांग्रेस ने राज्यपाल के माध्यम से भजनलाल को मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इससे बड़ी वोट चोरी आज तक नहीं हुई।
चौटाला ने 2019 में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर उठने वाले सवालों पर कहा कि उस समय अगर वह विचलित हो जाते तो आज दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और रेवाड़ी का साउथ बाइपास अस्तित्व में नहीं होता। दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर तीसरे दिन पंजाब जाते हैं, लेकिन उन्हें पंजाब चुनाव की चिंता छोड़कर हरियाणा के हिस्से का पानी लाने का प्रयास करना चाहिए।
पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि रेवाड़ी में फसलों के मुआवजे के लिए तीन बार वेरिफिकेशन होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं मिला, जबकि लाडवा और अंबाला में बिना वेरिफिकेशन के ही मुआवजा बांट दिया गया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है तथा दिव्यांगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि यदि वह भाजपा के साथ नहीं जाते तो पेंशन तीन हजार रुपये नहीं होती।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एसआईआर में चुनाव आयोग के फर्जीवाड़े को पार्टी कार्यकर्ता ही रोक सकते हैं। जल्द ही पार्टी बीएलओ-2 नियुक्त करेगी और महिला पदाधिकारी गांव-गांव महिला सखी तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ पाला बदलने वाले नेताओं को जनता पहचान चुकी है।
-----------
एसवाईएल मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरा
दुष्यंत चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों की बजाय पंजाब को अधिक समय दे रहे हैं। यदि हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलवाना है तो मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट दाखिल कर केंद्र सरकार पर समय सीमा तय करने का दबाव बनाना चाहिए। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी से लगातार युवा और महिला शक्ति जुड़ रही है, जिससे संगठन मजबूत हो रहा है। दुष्यंत चौटाला ने 13 मार्च को नए जिले हांसी में डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन को जोर-शोर से मनाने का भी आह्वान किया और प्रदेशवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed