फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The 'Har Ghar Tiranga' campaign will run from August 9 to August 17.

Rewari News: हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा

Sat, 08 Aug 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The 'Har Ghar Tiranga' campaign will run from August 9 to August 17.
रेवाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान जिले में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक की और अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी कर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष यह अभियान ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में तिरंगा यात्राएं, तिरंगा कॉन्सर्ट, प्रदर्शनी, बाइक और साइकिल रैलियां, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान, सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइटिंग और विशाल तिरंगा रंगोली जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, नाट्य मंचन, विभाजन पीड़ित परिवारों के अनुभव साझा करने, मौन श्रद्धांजलि और कैंडल मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, परिचर्चा, जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed