{"_id":"694051f9e87c2b2cc50ee9a0","slug":"the-haze-is-blinding-rewari-news-c-198-1-rew1001-230449-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धुंध अंधाधुंध...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धुंध अंधाधुंध...
विज्ञापन
कोसली में सुबह के छाया घना कोहरा। संवाद
- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार मे ंखडे़ रेलयात्री संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कोहरे की शुरुआत के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सोमवार को इस सीजन का पहला व अब तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला। स्थिति यह रही कि सुबह के समय दृश्यता घटकर 10 मीटर से भी कम हो गई।
कोहरे की वजह से सड़क, रेल और सामान्य जनजीवन पर साफ असर दिखाई दिया। सुबह 10 बजे तक भी कोहरा पूरी तरह नहीं छंट पाया जिससे लोगों को दैनिक कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कई स्थानों पर वाहन चालक बेहद सतर्क होकर चलते नजर आए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
खासकर सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की ओर आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आई है।
-- -- -- -- -- -- --
रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 2 घंटे की देरी से रवाना हुई
घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ देखने को मिला। कोहरे के कारण हरियाणा एक्सप्रेस करीब 6 घंटे की देरी से रेवाड़ी पहुंची जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लगभग 2 घंटे की देरी से रवाना हुई। हिसार-दिल्ली एक्सप्रेस करीब 1 घंटे की देरी से चली। तिलकब्रिज एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से 1 घंटा लेट रही। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता बेहद कम रही जिससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। यात्रियों ने स्टेशन पर लंबा इंतजार किया और कई यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। चंडीगढ़ वंदे भारत आधा घंटा लेट पहुंची
19 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 19 से 21 दिसंबर के बीच आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है। हालांकि, इस सिस्टम के कारण जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी, जिसका अप्रत्यक्ष प्रभाव मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के रूप में देखने को मिलेगा। बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos

कोसली में सुबह के छाया घना कोहरा। संवाद- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार मे ंखडे़ रेलयात्री संवाद