फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The minister reprimanded the officials, telling them to work properly so that people wouldn't need to come [to the office].

Rewari News: मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- ढंग से काम करो तो लोगों को आने की जरूरत

Fri, 24 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The minister reprimanded the officials, telling them to work properly so that people wouldn't need to come [to the office].
परिवेदना समिति की बैठक में शिकायत सुनते मंत्री रणबीर गंगवा व साथ में बैठे विधायकगण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला परिवेदना समिति की शुक्रवार को बाल भवन में हुई बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने आम लोगों की शिकायतों का समय से समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कई शिकायतें ऐसी हैं जिनमें अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर अधिकारी ढंग से काम करें तो लोगों को आने की जरूरत ही न पड़े।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। परिवाद नंबर 9 में दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने मंत्री को बताया कि पुल के पास स्थित सीवर लाइन से दूषित पानी का ओवरफ्लो हो रहा है। सड़क पर 20 दिनों से जलभराव है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बारिश से पहले आखिर क्यों नहीं संज्ञान लिया गया। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि आप लोगों ने किया क्या है? काम जो करना है, जिसके पैसे दिए, आखिर काम क्यों नहीं करवा पा रहे हो। यह भी पूछा कि मामले में एजेंसी पर क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति यह हुई कि नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल को बीच में अपनी बात रखनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे लोग इसी प्रकार से एक-दूसरे पर नाला सफाई को लेकर जिम्मेदारी डालते रहते हैं। विभागों में आपसी तालमेल की कमी है।
नगर परिषद के एक्सईएन अंकित ने कहा कि बीच में नाले का भाग जन स्वास्थ्य विभाग का है। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने कहा कि हमारा काम केवल विजिट करके साइट के बारे में बताना है। काम की देखरेख नगर परिषद को करनी है।

दोनों विभागों की बात सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि एजेंसी को नोटिस जारी किया जाए। अगर फिर भी बात ना बने तो ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।
नगर परिषद के जेई ने बताया कि वह साइट पर जा चुके हैं। ये बात सुनते ही लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस जेई को देखा है, इससे पहले कभी नहीं देखा। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि जो लोग नाले में गोबर डाल रहे हैं। ऐसे मामले में कम से कम 20 चालान करके अगली बैठक में बताया जाए। अंशल टाउनशिप के मालिक पर केस दर्ज कराने के निर्देश : मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को अंशल टाउनशिप के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। पिछली बार भी बिजली का कनेक्शन ना मिलने की वजह से लोगों की परेशानी का मुद्दा उठा था। इससे पहले 2 मामलों में हुडा के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग ग्रीवेंस में शिकायत आने का इंतजार क्यों करते हैं। एक मामले में हरपाल ने बताया कि 2019 में उनके यहां से मिट्टी निकाली गई थी। विधायक बोले ये तो हमारे सामने खेल हो रहा है। बीडीपीओ के नहीं आने पर मंत्री ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम को मौका निरीक्षण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed