सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The name of every eligible person should be on the voter list.

Rewari News: प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में हो

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The name of every eligible person should be on the voter list.
जागरूकता कार्यक्रम में एसएचजी महिलाओं को एसआईआर-2026 के प्रति जागरूक करती स्वयं सहायता समूह की
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांवों में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं के लिए एसआईआर-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जागरूकता कार्यक्रम कालका, राजगढ़, दुल्हेडा खुर्द और सुठाना गांवों में आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को एसआईआर-2026 के महत्व, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, त्रुटियों के सुधार तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। उन्होंने एसएचजी सदस्यों से अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने परिवार और समुदाय के लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने तथा पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed