सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The proposed India-US trade deal is not in the interest of farmers: Samay Singh

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं : समय सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The proposed India-US trade deal is not in the interest of farmers: Samay Singh
मांगों को लेकर एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन देते यूनियन के नेता। स्रोत :यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है।
Trending Videos

उन्होंने डील को किसानों के लिए डेथ वारंट बताते हुए कहा कि इस तरह के समझौते से देश की खेती, डेयरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा। उनका कहना था कि विदेशी कंपनियों और उत्पादों के बढ़ते प्रभाव से भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेज व्यापार के बहाने भारत आए और लंबे समय तक शासन किया। उसी तरह अब अमेरिका की नजर भारत की खेती और डेयरी सेक्टर पर है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यह डील लागू होती है तो देश में विदेशी डेयरी उत्पादों का दबदबा बढ़ेगा जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान होगा।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि भावांतर योजना 2023-25 के तहत किसानों का बकाया अभी तक नहीं मिला है। फसल बीमा की राशि भी किसानों के खातों में नहीं पहुंची है।
इसके अलावा सरसों की फसल को कलर फेड के नाम पर मंडियों से वापस भेजे जाने की शिकायत भी सामने आई। किसानों का कहना है कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा।
----------
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अगली कड़ी में लोकसभा सांसदों के आवास के बाहर एक दिन का सांकेतिक धरना देने की योजना बनाई गई है। संगठन की राष्ट्रीय टीम ने भी इस ट्रेड डील को रद्द करवाने का संकल्प लिया है। मौके पर राजेंद्र कुमार गेरा, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, मनीषा यादव, सविता दहिया एडवोकेट, पूनम कमालपुर, नीलम मूंदड़ा, ममता ग्रेवाल, शीशराम, अभय सिंह, वेद सुल्तानिया, ओपी लोहाणा मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया।
-
उप प्रधान बनाए गए चरण सिंह
इस मौके पर संगठन विस्तार की घोषणा भी की गई। चरण सिंह को उप प्रधान बनाया गया जबकि राहुल दहिया, मोनिका यादव और सुमन चौहान को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा दीपा यादव को उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed