{"_id":"6980edac0bc287a7480adb83","slug":"the-students-were-told-the-importance-of-surya-namaskar-rewari-news-c-198-1-rew1001-232970-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का महत्व बताया
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के तत्वाधान में संचालित सूर्य नमस्कार अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का महत्व बताया गया।
इस मौके पर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर और आयुष योग सहायक कमलेश तेवतिया व संगीता यादव उपस्थित रहे।
डॉ. युद्धवीर ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के महत्व और तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार अपने आप में एक सम्पूर्ण अभ्यास है, जिसमें आगे झुकने, पीछे झुकने, स्ट्रेचिंग शामिल है।
इसमें सात आसान होते हैं और 12 पोजिशन बनती हैं। डॉ. युद्धवीर ने बताया कि नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है और योग जीवन की संपूर्ण अवधारणा को समेटे हुए है।
डॉ. युद्धवीर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को योग के माध्यम से नशा मुक्त और स्वस्थ भारत की ओर प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय की डीडीओ ज्योत्सना, अनिता, सरिता, संजोगिता, जोगेंद्र और पूनम सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
Trending Videos