सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three-day public welfare camp begins in Kosli.

Rewari News: कोसली में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three-day public welfare camp begins in Kosli.
कोसली के लघु सचिवालय परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ करते एसडीएम विजय कुमार यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कोसली के लघु सचिवालय में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन एसडीएम विजय कुमार यादव ने किया। शिविर 18 जून तक आयोजित किया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि जनकल्याण शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। क्षेत्र के नागरिक शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर योजनाकार विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सिंचाई विभाग, बिजली वितरण निगम, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग सहित कई सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागों की प्रमुख योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है।
विज्ञापन



एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जा रहीं उपलब्धियां
जनकल्याण शिविर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। शिविर में आने वाले लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर बीडीपीओ अनिल कुमार, उप अधीक्षक राजेश कुमार, दलसिंह आर्य, कृष्ण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed