{"_id":"6980f45fa2c2b9dcb40396b5","slug":"traffic-signal-lights-will-be-installed-at-two-intersections-in-dharuhera-costing-rs-3783-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-232988-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा के दो चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट, 37.83 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा के दो चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट, 37.83 लाख होंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे में व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए प्रमुख दो चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लागने की तैयारी नगर पालिका प्रशासन ने की है। शहीद उधम सिंह चौक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना में तीन वर्ष के मेंटेनेंस सहित करीब 37.83 लाख रुपये खर्च होंगे।
नगर के विकास की कड़ी में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। धारूहेड़ा के इन दोनों चौराहों पर आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेषकर सुभाष चौक पर दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं।
वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहना पड़ता है।
उधम सिंह चौक की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। इस मार्ग से ओवरलोड डंपर और भारी वाहन गुजरते हैं। धारूहेड़ा और भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े होने के कारण यहां से मालवाहक ट्रकों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। कई बार तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण हादसे भी हो चुके हैं। संवाद
-- -- -- -- -- --
ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगने से यातायात होगा सुचारू:
स्थानीय विवेक यादव ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगने से यातायात सुचारू होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। सिग्नल के माध्यम से वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी, जिससे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। अखिल कुमार ने बताया कि साथ ही ट्रैफिक पुलिस को भी महानगरों की तर्ज पर आधुनिक व्यवस्था का सहारा मिलेगा और उन्हें धूप में खड़े होकर ट्रैफिक नियंत्रित नहीं करना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- --
शहीद उधम सिंह चौक और नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर का कार्य पूरा होने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-सुमित शर्मा, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।
Trending Videos