सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Train services on Gandhidham-Bhuj section to be partially cancelled from tomorrow

Rewari News: गांधीधाम-भुज रेलखंड पर रेल सेवाएं कल से रहेंगी आंशिक रूप से रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Train services on Gandhidham-Bhuj section to be partially cancelled from tomorrow
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांधीधाम–भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते इस रेलखंड पर चलने वाली कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलकर गंतव्य तक नहीं जाएंगी बल्कि बीच के स्टेशन तक ही संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन के स्थान पर बीच के स्टेशन से ही रवाना होंगी। गाड़ी संख्या 14321 बरेली–भुज रेलसेवा 4, 6, 8, 9 व 11 फरवरी को बरेली से प्रस्थान कर गांधीधाम तक ही चलेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14322 भुज–बरेली रेलसेवा 5, 7, 8, 9 व 12 फरवरी 2026 को भुज के स्थान पर गांधीधाम से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14311 बरेली–भुज 5, 7 व 10 फरवरी को गांधीधाम तक ही सीमित रहेगी। गाड़ी संख्या 14312 भुज–बरेली 6, 10 व 11 फरवरी को गांधीधाम से चलेगी।
दिल्ली सराय–भुज गाड़ी संख्या 20984 भी 4, 7 व 11 फरवरी को गांधीधाम तक ही संचालित होगी। वहीं, भुज–दिल्ली सराय गाड़ी संख्या 20983, 6 व 10 फरवरी को गांधीधाम से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed