फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trilokchand becomes District President of the Public Health Rural Tubewell Operators' Organization.

Rewari News: त्रिलोकचंद बने पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष

Sat, 25 Jul 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Trilokchand becomes District President of the Public Health Rural Tubewell Operators' Organization.
नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते कर्मचारी। स्त्
रेवाड़ी। पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन की कार्यकारिणी का गठन शनिवार को सर्वसम्मति से किया गया। इसमें त्रिलोकचंद को जिलाध्यक्ष, देवीदयाल उपाध्यक्ष और यशपाल को सचिव नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कादियान ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री हुकमचंद सैनी, भारतीय मजदूर संघ की जिला मंत्री राजबाला व प्रदेश कोषाध्यक्ष बलविंद कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओंकार सिंह की देखरेख में 15 पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार कादियान ने बताया कि सह सचिव राकेश कुमार व दयाकृष्ण, कोषाध्यक्ष रोहताश, सह कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मीडिया प्रभारी इंद्रजीत, कार्यकारिणी सदस्यों में विजय, बबरूभान, रमेश कुमार, राकेश कुमार, बुधराम व सतीश कुमार को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में काम करने व ऑर्गेनाइजेशन की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यकारिणी ने प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन हित एवं कर्मचारियों के हितों में काम करने तथा अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलेभर से ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed