सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trouble due to increase in height of road in front of fire brigade office

Rewari News: फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने सड़क की ऊंचाई बढ़ने से परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to increase in height of road in front of fire brigade office
फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने ऊंची बनी सड़क। स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-919 (रेवाड़ी-पलवल मार्ग) पर चल रहे सड़क नवीनीकरण कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने सड़क की ऊंचाई अधिक होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसे आपातकालीन सेवाओं के संचालन के लिए संभावित बाधा बताया है।
स्थानीय निवासी प्रकाश यादव खरखड़ा ने बताया कि सड़क की बढ़ी हुई ऊंचाई के कारण फायर ब्रिगेड कार्यालय से मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन में कठिनाई आ सकती है। विशेष रूप से पानी से भरी भारी फायर ब्रिगेड गाड़ियों को आपात स्थिति में सड़क पर चढ़ने और उतरने में परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है। इससे आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर प्रकाश खरखड़ा ने जिला उपायुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है। शिकायत में फायर ब्रिगेड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने उचित ढाल या रैंप बनाने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed