{"_id":"6a231a0e4061bc4d29049316","slug":"two-brothers-riding-a-bike-injured-in-a-car-collision-rewari-news-c-198-1-rew1001-239724-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामगढ़ मार्ग पर एक सेंट्रो कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
राजस्थान निवासी पवन कुमार और महेंद्र कुमार वर्तमान में रेवाड़ी में रहकर मजदूरी करते हैं, किसी कार्य से बाइक पर रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक सेंट्रो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़े भाई पवन कुमार के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं तथा गर्दन में भी गहरी चोट लगी है। वहीं छोटे भाई महेंद्र कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है और वह लंबे समय तक बेहोशी की हालत में रहा। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में शामिल सेंट्रो कार भी रामगढ़ क्षेत्र की है। पुलिस ने वाहन की पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Trending Videos