फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Water accumulated on the city's roads due to day-long rain.

Rewari News: दिन भर हुई बारिश से शहर की सड़कों पर भरा पानी

Sat, 08 Aug 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water accumulated on the city's roads due to day-long rain.
नाईवाली चौक के पास सब्जी मंडी में भरा बरसात का पानी। संवाद
रेवाड़ी। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे पूरे दिन बारिश होती रही। इससे शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कॉलोनियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। जलभराव के बीच दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई जगहों पर सड़क और गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने से हादसे का भी खतरा बना रहा।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नालियों और सीवर व्यवस्था ठप होने से निचले इलाकों में पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले स्थानों पर जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश से मौसम में भी बदलाव देखने को मिला। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बाजारों और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। नगर परिषद और संबंधित विभागों की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

बस स्टैंड, सिविल अस्पताल, शहर के मॉडल टाउन, शिव चौक, भाड़ावास गेट, सेक्टर-4, रेलवे चौक, नई आबादी, नाईवाली चौक, सर्कुलर रोड सहित मुख्य बाजारों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नाईवाली चौक के पास सब्जी मंडी में भरा बरसात का पानी। संवाद

नाईवाली चौक के पास सब्जी मंडी में भरा बरसात का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed