सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman from Haryana shot dead in Shimla

हरियाणा की महिला की शिमला में हत्या: नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े मारी गोलियां, संजौली में चलाती थी स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार शाम दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतिका हरियाणा की रहने वाली थी।

Woman from Haryana shot dead in Shimla
हरियाणा की महिला की शिमला में गोली मारकर हत्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शनिवार शाम को दो नकाबपोश अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के मुख्य गेट पर मनीषा के सिर और छाती पर गोलियां दागीं। इससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं।घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतिका की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गोल्डन हाईट्स विला सोसायटी की 41 वर्षीय मनीषा मित्तल के रूप में हुई है।


नकाबपोश बदमाशों ने मारी कई गोलियां

जानकारी के अनुसार मनीषा मित्तल शनिवार शाम को स्कूल के गेट नंबर -1 के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान दो नकाबपोश वहां पहुंचे और काफी नजदीक से उन पर एक के बाद एक फायर किए। इससे मनीषा वहीं गिर गईं। बताया जा रहा है कि उन पर तीन फायर किए गए हैं, लेकिन उन्हें इनमें से कितनी गोलियां लगीं, इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलियां चलने की तेज आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकले। घटनास्थल से गोलियों के खोल भी बरामद कर लिए गए हैं। रात 9 बजे सीएफएसएल जुन्गा से विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिले के सभी प्रवेशद्वारों पर नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन


मनीषा ने प्रेसवार्ता कर बताया था जान को खतरा

पुलिस आपसी रंजिश और संपत्ति विवाद जैसे बिंदुओं पर भी गौर कर रही है। मनीषा का स्कूल के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर मनीषा ने 4 अप्रैल को पहले प्रेसवार्ता की थी। इसके अलावा उन्होंने एक अप्रैल को सोशल मीडिया पर भी इस पूरे विवाद को लेकर वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस के अधिकारियों से भी संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed