{"_id":"6a4fe84210d50e077406c04b","slug":"woman-runs-off-with-lover-leaving-behind-two-children-rewari-news-c-198-1-rew1001-241622-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला
Thu, 09 Jul 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। कस्बा के एक गांव से 34 वर्षीय विधवा महिला दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। पिता ने पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2013 में हुई थी। उसके पति आरटीए कार्यालय में डीसी रेट पर कार्यरत थे, जिनकी वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के दौरान मौत हो गई थी। दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा 11 साल और छोटी बेटी 7 साल की है।
पिता ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में उनकी बेटी दोनों बच्चों को उनकी दादी के पास छोड़कर मायके आई हुई थी। 5 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में चारा लेने गए थे। जब वह वापस घर पहुंचे तो बेटी वहां नहीं मिली। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी ससुराल भी नहीं गई। शक है कि दादरी निवासी एक युवक, जिससे उनकी बेटी सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में थी, उसे अपने साथ ले गया है। अपने साथ मोबाइल, चेन और अंगूठी भी ले गई है। पिता ने पुलिस से बेटी को जल्द तलाश करने की मांग की है।