फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   112 students created posters to spread awareness about HIV and AIDS.

Rohtak News: 112 विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर एचआईवी व एड्स पर दिया जागरूकता संदेश

Fri, 14 Aug 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
112 students created posters to spread awareness about HIV and AIDS.
30-भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित करते
रोहतक। भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जिलास्तरीय एचआईवी-एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय और निजी विद्यालयों के 112 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने एचआईवी-एड्स की रोकथाम, भ्रांतियों को दूर करने और सुरक्षित जीवनशैली पर पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल में वंदना, अमिता और अमृता ने पोस्टरों का मूल्यांकन किया। पठानिया पब्लिक स्कूल प्रथम, आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल द्वितीय और स्कॉलर्स रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने ऐसी गतिविधियों को युवाओं में जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3000 रुपये, द्वितीय को 2000 रुपये और तृतीय को 1000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस आयोजन में जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed