{"_id":"6a7e327f3a15f3cbc001d590","slug":"ola-electric-ordered-to-refund-19850-subsidy-rohtak-news-c-17-ali1038-903674-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ओला इलेक्ट्रिक को 19,850 रुपये सब्सिडी लौटाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ओला इलेक्ट्रिक को 19,850 रुपये सब्सिडी लौटाने का आदेश
Fri, 14 Aug 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक को उपभोक्ता को 19,850 रुपये की दिल्ली राज्य सब्सिडी राशि लौटाने का आदेश दिया है। आयोग ने कंपनी की सेवा में कमी मानी और 5,000 रुपये मुआवजा तथा 5,000 रुपये मुकदमे का खर्च देने का आदेश दिया।
सतपाल शौकीन ने 5 जनवरी 2024 को आयोग में शिकायत दायर की थी। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। कंपनी ने उन्हें 19,850 रुपये की दिल्ली राज्य सब्सिडी का आश्वासन दिया था।
सतपाल ने आरोप लगाया कि कंपनी ने सब्सिडी के दस्तावेज और फॉर्म समय पर नहीं दिए। दस्तावेज जमा करने के बाद भी उन्हें सब्सिडी नहीं मिली। उन्होंने कई बार कंपनी से संपर्क किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
आयोग ने माना कि कंपनी ने सब्सिडी आवेदन अपलोड करने का आश्वासन पूरा नहीं किया। आयोग ने कंपनी को 19,850 रुपये ब्याज सहित चुकाने का आदेश दिया। संवाद